कासगंज/सिढपुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ किया गिरफ्तार ।

Oct 31, 2023 - 16:30
0 34

block-350 block-350

अपराध नियंत्रण की दिशा में कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, थाना सिढपुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद ।

 पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में, जनपद के सभी थानों में वारण्टी व वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी पटियाली दीप कुमार पन्त के नेतृत्व में दिनांक 30.10.2023 को मुखबिर खास की सूचना पर थाना सिढपुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त अल्तमस पुत्र फारुख निवासी मौ0 लोहियानगर कस्बा व थाना सिढपुरा जनपद कासगंज को थानाध्यक्ष भूदेव प्रसाद थाना सिढपुरा जनपद कासगंज ने मय टीम के गंदा नाला करतला रोड, कस्बा सिढपुरा से समय करीब 23.40 बजे एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ, गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की, जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 252/2023 धारा 3/25 आयुध अधि0 पंजीकृत कर, नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User