कासगंज सोरों पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 05 अभियुक्तगण को 3790 /- रूपये व 52 पत्ता ताश के साथ किया गिरफ्तार।

Oct 31, 2023 - 18:03
0 33

block-350 block-350

अवैध जुआ/सट्टा के विरूद्ध कासगंज पुलिस का अभियान जारी, थाना सोरों पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 05 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार, मौके से कुल 3790 /- रूपये व 52 पत्ता ताश किये गये बरामद।

 पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध जुआ/सट्टा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान के नेतृत्व में दिनांक 31.10.2023 को थाना सोरों पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 05 अभियुक्तगण को विवेक पुत्र कुंवेर सिंह नि0 होडलपुर थाना सोरों जनपद कासगंज के मकान से समय करीब 22.25 बजे पुरूषोत्तम पुत्र विनोद नि0 होडलपुर थाना सोरों जनपद कासगंज ,नीरज पुत्र पुरूषोत्तम नि0 होडलपुर थाना सोरों जनपद कासगंज पवन पुत्र राजेन्द्र प्रसाद नि0 कटरा मठ अनाज मंडी थाना सोरों जनपद कासगंज ,सुखदेव उर्फ रवि पुत्र रामबाबू नि0 होडलपुर थाना सोरों जनपद कासगंज को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की, मौके से कुल 3790/- रुपये व 52 पत्ता ताश बरामद किये गये, जिसके सम्बंध में अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना सोरों पर मु0अ0सं0 590/2023 धारा 3/4 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User