महिला ने 7 मिनट में दिया एक के बाद एक तीन बच्चों को जन्म

Oct 25, 2023 - 09:47
0 73
महिला ने 7 मिनट में दिया एक के बाद एक तीन बच्चों को जन्म

U P एक साथ तिगुनी खुशी: महिला ने 7 मिनट में दिया एक के बाद एक तीन बच्चों को जन्म जन्म हुए तीनो बच्चे लड़के स्वस्थ हैं,पहले से दो लड़की एक लड़का मोजूद है

कासगंज। सहावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बने महिला प्रसूता केंद्र के डिलीवरी कक्ष में सहावर क्षेत्र के गांव ताली निवासी एक प्रसूता गर्भवती के द्वारा डिलीवरी के दौरान 7 मिनट के अंदर एक नहीं बल्कि तीन बच्चों को जन्म दिया।

सहावर विकासखंड क्षेत्र के गांव ताली निवासी 32 वर्षीय पत्नी गोमती देवी का पति अशोक कुमार मजदूरी करता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.मशकूर आलम ने बताया कि गोमती देवी मंगलवार की सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीएचसी पर आई।सीएचसी पर तैनात स्टाफ नर्स सावित्री देवी ने स्वास्थ्य परीक्षण में जांच किए जाने के बाद लेबर पैन होने पर भर्ती कर लिया।

स्टाफ नर्स सावित्री देवी ने बताया कि मंगलवार की सुबह पहली संतान के रूप में सुबह लड़का 8 बजकर 30 मिनट पर जन्म लिया। पहली संतान के बाद दूसरी संतान के रूप में पुनः लड़का सुबह 8 बजकर 32 मिनट पर जन्म लिया। तीसरे संतान के रूप में लड़का सुबह 8 बजकर 35 मिनट पर जन्म दिया। इस तरह 7 मिनट के अंदर गर्भवती ने 3 बच्चों को जन्म दिया।

इन सब बच्चों का वजन डेढ़ डेढ़ किलो के अंदर था। आशा कार्यकत्री मीरा देवी व दाई सुमन ने बताया कि महिला गोमती देवी पर पहले से ही तीन संतान के रूप में एक पुत्र 4 वर्ष व दो पुत्री 6 वर्ष व 3 वर्ष की है। तीन संतानों को जन्म दिए जाने की जानकारी होते ही नवजात शिशुओं को देखने के लिए महिलाओं में उत्सुकता दिखाई दी। तीनों नवजात शिशु पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User