पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिस कर्मियों को किया याद

Oct 21, 2023 - 18:22
0 29
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिस कर्मियों को किया याद

block-350 block-350

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिस कर्मियों को किया याद

 फर्रुखाबाद । पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में शहीद स्मारक पर शोक परेड का आयोजन किया गया। एसपी ने सभी शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान एसपी नें पुलिस विभाग में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के बारे में जानकारी दी|

पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार नें पुलिस स्मृति दिवस मनाये जाने के बारे में कर्मचारियों को बताया। शहीद हुए पुलिस कर्मियों के बारे में जानकारी दी। एसपी नें बताया कि कर्तव्य पालन में प्राण उत्सर्ग करने को लेकर ही पुलिस स्मृति दिवस प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है।

 मौजूद सभी अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी शहीद हुए पुलिस कर्मियों को सलामी दी गई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर प्रदीप सिंह, सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार, सीओ अमृतपुर रविन्द्र कुमार राय आदि रहे |

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User