45 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 3 गिरफ्तार,300 लीटर लहन नष्ट

Oct 21, 2023 - 18:19
0 21
45 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 3 गिरफ्तार,300 लीटर लहन नष्ट

block-350 block-350

45 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 3 गिरफ्तार,300 लीटर लहन नष्ट

फर्रुखाबाद । आबकारी विभाग ने आज छापेमारी अभियान चलाया। जिसके तीन अभियुक्तों को 45 लीटर अवैध कच्ची शराब पकड़ कर 300 किलोग्राम लहन को मौके पर ही नष्ट किया।

जानकारी देदें कि आबकारी आयुक्त, उ0प्र0 के आदेश एवं जिलाधिकारी फर्रुखाबाद के निर्देश पर विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जिला आबकारी अधिकारी फर्रुखाबाद के पर्यवेक्षण में आज आबकारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह, राजेश कुमार चौबे, सचिन त्रिपाठी मय स्टाफ के साथ थाना प्रभारी कादरी गेट की सहायता से ग्राम लकूला में दबिश दी।

जहां तीन अभियुक्तों करन सिंह पुत्र राम सिंह निवासी मदारवाड़ी थाना फर्रुखाबाद ,सानू पुत्र कल्लू निवासी बजरिया थाना मऊ दरवाजा एंव राजेंद्र पुत्र रामदास निवासी खानपुर थाना कादरी गेट को 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया साथ ही 300 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट करा दिया गया। सुसंगत धारा में एक अभियोग पंजीकृत किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User