लॉन्च होगी 'मन की बात' पर तीसरी पुस्तक, शाह ने युवाओं को दी किताब पढ़ने की सलाह

Oct 18, 2023 - 12:48
0 13
लॉन्च होगी 'मन की बात' पर तीसरी पुस्तक, शाह ने युवाओं को दी किताब पढ़ने की सलाह

block-350 block-350

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो प्रसारण 'मन की बात' पर प्रकाशनों की शृंखला में तीसरी पुस्तक जल्द ही बाजार में आने वाली है।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पुस्तक 'इग्नाइटिंग कलेक्टिव गुडनेस : मन की बात @100', पीएम मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र की अनूठी यात्रा की कहानी का वर्णन करती है। उन्होंने एक्स पर कहा, कि यह किताब इस बात पर रोशनी डालती है कि पीएम मोदी ने किस प्रकार अपने शब्दों की ताकत से राष्ट्र के लोक कल्याण का ऊंचा लक्ष्य हासिल करने के लिए लोगों को एकजुट किया।

युवाओं को दी पुस्तक पढ़ने की सलाह डाटा और अंतर्दृष्टि से युक्त यह पुस्तक उन युवाओं को अवश्य पढ़नी चाहिए जो राष्ट्र की परिवर्तनकारी यात्रा पर जानकारी हासिल करना चाहते हैं। मन की बात अपने 100वें संस्करण को पार कर चुकी है। मैं इस साहित्य रत्न के लिए पुस्तक के प्रकाशक ब्लूक्राफ्ट को बधाई देता हूं।

 वहीं, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यक्रम को एक आधुनिक जन आंदोलन बताते हुए सभी से पढ़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मासिक रेडियो प्रसारण लोगों की लोक कल्याण की सामूहिक भावना का उत्सव मनाने का एक मंच रहा है। शृंखला की पहली पुस्तक 26 एपिसोड की समाप्ति के बाद प्रकाशित हुई थी। इसे मई 2017 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जारी किया था।

अगली किताब मार्च 2019 में अपने 50वें एपिसोड के बाद आई थी। प्रकाशक ने कहा, किताब की प्रस्तावना में पीएम मोदी ने लिखा है कि मुझे खुशी है कि अप्रैल 2023 में कार्यक्रम के 100वें एपिसोड पूरे होने के मद्देनजर एक किताब लिखी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User