जे.एस. विश्वविद्यालय में सरदार पटेल जयन्ती एवं आचार्य नरेन्द्र देव जयन्ती मनाई गईं

Nov 01, 2026 - 08:47
0 5
जे.एस. विश्वविद्यालय में सरदार पटेल जयन्ती एवं आचार्य नरेन्द्र देव जयन्ती मनाई गईं

block-350 block-350

शिकोहाबाद (फिरोजाबाद), 31 अक्टूबर 2026:* जे.एस. विश्वविद्यालय, शिकोहाबाद में आज इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयन्ती तथा आचार्य नरेन्द्र देव जयन्ती के अवसर पर विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ अपराह्न 2:30 बजे माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) बी.एन. पाण्डेय जी, उप कुलसचिव श्री जयवीर सिंह (दद्दू सर), फार्मेसी डीन डॉ. अजीत यादव, नर्सिंग प्राचार्य डॉ. राम अवतार त्यागी, द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर समस्त प्राध्यापकगण एवं छात्र छात्राएं. उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम में "लौह पुरुष" सरदार पटेल को राष्ट्र की एकता में उनके योगदान के लिए तथा स्वतन्त्रता सेनानी, समाजवादी चिन्तक एवं शिक्षाविद् आचार्य नरेन्द्र देव को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। कुलपति कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार समस्त विभागाध्यक्षों, डीन एवं प्राध्यापकों की उपस्थिति अनिवार्य थी। कार्यक्रम का समापन एकता की भावना के साथ दोनों महापुरुषों के आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ हुआ। ---

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sheelendra Singh

Sheelendra Singh ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User