एटा सीएमओ कार्यालय में अपर शोध अधिकारी गया प्रसाद का निधन, स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर

Oct 11, 2026 - 22:31
0 39
एटा सीएमओ कार्यालय में अपर शोध अधिकारी गया प्रसाद का निधन, स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर

block-350 block-350

एटा सीएमओ कार्यालय में अपर शोध अधिकारी गया प्रसाद का निधन, स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर

एटा। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में कार्यरत अपर शोध अधिकारी गया प्रसाद का रविवार शाम पांच बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर से स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गया प्रसाद पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थे। इस दौरान प्लेटलेट्स कम होने के बावजूद वह सरकारी कार्यों में व्यस्त रहे।

स्वास्थ्य बिगड़ने पर पिछले तीन दिनों से आगरा के रेनबो एवं पुष्पांजलि अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान रविवार शाम उनका निधन हो गया। गया प्रसाद अपने सहनशील स्वभाव, सरल व्यवहार और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में गहरा दुख व्याप्त है। उनके सहयोगियों ने कहा कि गया प्रसाद का व्यवहार हमेशा सभी के प्रति सहज और सहयोगपूर्ण रहा, जिसे विभाग के लोग लंबे समय तक याद रखेंगे। सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, एसीएमओ डॉ. राम सिंह, डॉ. आर.एन. तिवारी, डॉ. सुधीर मोहन सहित अन्य विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

सुराग ब्यूरो परिवार की ओर से भी दिवंगत गया प्रसाद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई। _ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति।_

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User