शिकोहाबाद पुलिस ने ज्वैलर्स लूटकांड में वांछित अभियुक्त दीपक को किया गिरफ्तार
शिकोहाबाद पुलिस ने ज्वैलर्स लूटकांड में वांछित अभियुक्त दीपक को किया गिरफ्तार
थाना शिकोहाबाद फिरोजाबाद।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के कुशल नेतृत्व में थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने ज्वैलर्स लूटकांड में वांछित अभियुक्त दीपक पुत्र पोपट को गिरफ्तार किया है।
थाना शिकोहाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 451/2026 धारा 61(2)क, 310(2), 311, 317(3), 317(5) बीएनएस में प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त दीपक को पुलिस टीम ने 05 अक्टूबर 2026 को मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 04 से गिरफ्तार किया।
घटना का विवरण दिनांक 12 जून 2026 को वादी हरिओम वर्मा पुत्र अशर्फीला, निवासी खत्राना मोहल्ला, थाना शिकोहाबाद, जनपद फिरोजाबाद ने थाना शिकोहाबाद पर तहरीर दी थी कि वह कटरा बाजार, शिकोहाबाद स्थित अपनी ज्वैलर्स की दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। डॉ. मोहन के घर के पास खत्राना मोहल्ला में पहले से मौजूद मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी आंखों में मिर्च झोंककर मोटरसाइकिल पर रखे ज्वैलरी के थैले को काटकर लूट लिया था।
घटना के संबंध में थाना शिकोहाबाद पर मु0अ0सं0 451/2026 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान घटना में संलिप्त अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए। अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं घटना के अनावरण के लिए थाना शिकोहाबाद पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। विवेचना के क्रम में पूर्व में अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर उनसे नगदी आदि की बरामदगी की जा चुकी है।
गिरफ्तार अभियुक्त दीपक पुत्र पोपट निवासी मकान नं. 2700, गली नं. 201, मीठा पान भंडार के पास, त्री नगर/ओंकार नगर, थाना उत्तर-पश्चिम दिल्ली। बरामदगी 01 मोबाइल फोन Redmi 15A (5G), काला रंग IMEI नं. 86279308219640 एवं 862793082219657 मोबाइल में लगी सिम संख्या 7986856569 आपराधिक इतिहास 1. मु0अ0सं0 451/2026, धारा 61(2)क, 310(2), 311, 317(3), 317(5), 336(2) बीएनएस,

थाना शिकोहाबाद, जनपद फिरोजाबाद। गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम 1. प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार, थाना शिकोहाबाद, जनपद फिरोजाबाद। 2. उ0नि0 ऋषभदेव भारद्वाज, थाना शिकोहाबाद, जनपद फिरोजाबाद। 3. हे0का0 346 दिलीप कुमार, थाना शिकोहाबाद, जनपद फिरोजाबाद। 4. रि0का0 791 हरजीत कुमार, थाना शिकोहाबाद, जनपद फिरोजाबाद। 5. रि0का0 738 आसुतोष कुमार, थाना शिकोहाबाद, जनपद फिरोजाबाद।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)