फिरोजाबाद/जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
फिरोजाबाद, 07 अक्टूबर 2026। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के सफल एवं सुचारू संचालन के उद्देश्य से जनपद फिरोजाबाद में चयनित फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में 26 फील्ड ट्रेनर्स ने प्रतिभाग कर जनगणना कार्य से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त किया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना-2027 के द्वितीय चरण से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में मोबाइल एप्लीकेशन, स्व-गणना, जनसंख्या गणना की प्रक्रिया, निर्धारित प्रपत्रों के उपयोग तथा जनगणना कार्य से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देशों के संबंध में सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान जनगणना कार्य में प्रयोग होने वाली तकनीकी प्रक्रियाओं, मोबाइल एप्लीकेशन के संचालन तथा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करने के तरीकों के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। स्टेट मास्टर ट्रेनर अशोक कुमार अनुरागी एवं योगेंद्र सिंह द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को आवश्यक तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षणार्थियों को पूरी गंभीरता एवं निष्ठा से कार्य करने के निर्देश प्रशिक्षण के समापन अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी ने प्रशिक्षणार्थी फील्ड ट्रेनर्स को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना-2027 एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है।
प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी एवं तकनीकी दक्षता का उपयोग आगामी चरण में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करने में किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि जनगणना कार्य को पूरी गंभीरता, निष्ठा एवं निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सम्पन्न कराया जाए। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से आह्वान किया कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव को प्रगणकों और पर्यवेक्षकों तक सरल एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाएं, ताकि जनगणना का कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न हो सके।
ये रहे उपस्थित प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर स्टेट मास्टर ट्रेनर अशोक कुमार अनुरागी, स्टेट मास्टर ट्रेनर योगेंद्र सिंह, जिला जनगणना प्रभारी श्री अजीत सिंह, सह-प्रभारी श्री सनी कुमार राय, रतन कुमार सरोज सहित प्रशिक्षणार्थी फील्ड ट्रेनर्स उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)