15 लाख के लिए पत्नी ने ही रची पति की हत्या की साजिश, बेटा-बेटी संग मिलकर गला दबाया, शव नहर में फेंका, 4 गिरफ्तार

Sep 18, 2026 - 08:42
0 9
15 लाख के लिए पत्नी ने ही रची पति की हत्या की साजिश, बेटा-बेटी संग मिलकर गला दबाया, शव नहर में फेंका, 4 गिरफ्तार

block-350 block-350

15 लाख के लिए पत्नी ने ही रची पति की हत्या की साजिश, बेटा-बेटी संग मिलकर गला दबाया, शव नहर में फेंका, 4 गिरफ्तार

एटा। कोतवाली नगर पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्लॉट बिक्री के 15 लाख रुपये के विवाद में पत्नी ने ही अपने बच्चों और साथियों के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी थी। वादी अजब सिंह निवासी ग्राम लालपुर कल्याणपुर थाना मिरहची ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका भाई उदयवीर (36 वर्ष) अपनी पत्नी व 3 बच्चों के साथ मोहल्ला हीरा नगर में किराए पर रहता था। उदयवीर ने कुछ दिन पहले अपना प्लॉट 15 लाख में बेचा था, इसी रुपयों को लेकर पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। 7-8 दिन से उदयवीर गांव नहीं आया और पत्नी भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रही थी।

तहरीर पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 450/26 धारा 191(2), 103(1), 238A बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन, एएसपी श्वेताभ पाण्डेय व एएसपी अपराध योगेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण तथा सीओ नगर कीर्तिका सिंह के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस ने जांच शुरू की। पूछताछ में मृतक की पत्नी ने जुर्म कबूल किया। पत्नी ने बताया कि 8 सितंबर की रात रुपयों के विवाद के चलते उसने अपने पुत्र, पुत्री व दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उदयवीर की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को छिपाने के लिए हजारा नहर में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में नामजद अभियुक्त अंशुल पुत्र उदयवीर (19 वर्ष), एक महिला अभियुक्ता, एक बाल अपचारी तथा विवेचना में प्रकाश में आए अभियुक्त चरण सिंह पुत्र स्व. अमर सिंह निवासी जोगामई थाना पिलुआ को गिरफ्तार किया है। मौके से घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी बरामद किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक अजब सिंह और उ0नि0 गगनदीप सिंह शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User