नहर में मिले देवर-भाभी के शव हुई शिनाख्त, 10 दिन पहले कासगंज नहर में कूदे थे दोनों

Sep 18, 2026 - 08:45
0 8
नहर में मिले देवर-भाभी के शव हुई शिनाख्त, 10 दिन पहले कासगंज नहर में कूदे थे दोनों

block-350 block-350

नहर में मिले देवर-भाभी के शव हुई शिनाख्त, 10 दिन पहले कासगंज नहर में कूदे थे दोनों

एटा। थाना मिरहची क्षेत्र के कुटैना नहर में बुधवार 17 सितंबर को एक पुरुष और एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दोनों शवों को नहर से बाहर निकलवाया और शिनाख्त कराई। मृतकों की पहचान *1. कृष्णकांत पुत्र गिरीशचंद उम्र करीब 29 वर्ष और 2. प्रियंका पत्नी पंकज उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम मनोहटा, थाना कोतवाली कासगंज, जनपद कासगंज* के रूप में हुई है।

जांच में सामने आया कि दोनों के बीच देवर और भाभी का रिश्ता था। जानकारी के अनुसार दोनों ने 07 सितंबर 2026 को जनपद कासगंज में नहर में छलांग लगा दी थी, तब से दोनों लापता थे। बहते-बहते दोनों के शव एटा के मिरहची थाना क्षेत्र की कुटैना नहर तक पहुंच गए। थाना मिरहची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला नहर में डूबने का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User