मैनपुरी में डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए सीएमओ डॉ. आर.सी. गुप्ता ने रवाना की 6 टीमें

Sep 07, 2026 - 21:13
0 1
मैनपुरी में डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए सीएमओ डॉ. आर.सी. गुप्ता ने रवाना की 6  टीमें

block-350 block-350

मैनपुरी में डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए सीएमओ डॉ. आर.सी. गुप्ता ने रवाना की 6 टीमें

मैनपुरी (अजय किशोर) मैनपुरी में वेक्टर जनित रोगों विशेषकर डेंगू और मलेरिया के प्रसार को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता के निर्देशानुसार वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत 6 विशेष टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इन टीमों में तैनात कुल 8 कर्मचारी मैनपुरी शहर के विभिन्न उच्च जोखिम वाले चिन्हित क्षेत्रों में घर-घर जाकर और नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव करेंगे। यह अभियान शहर के प्रमुख संवेदनशील क्षेत्रों जैसे श्रृंगार नगर, पंजाबी कॉलोनी, राजा का बाग, आवास विकास, पाल नगर और शक्ति नगर में युद्धस्तर पर प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मच्छरों के प्रजनन को समय रहते रोका जा सके।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार वर्मा, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार, जिला प्रशासनिक अधिकारी रितेश कुमार सिंह, सहायक मलेरिया अधिकारी विजय कुमार, मलेरिया इंस्पेक्टर विक्रेश यादव और जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रवींद्र सिंह गौर प्रमुख रूप से शामिल रहे। अधिकारियों ने टीमों को पूरी निष्ठा के साथ क्षेत्रों में कार्य करने और आम जनता को वेक्टर जनित रोगों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User