कस्टम हायरिंग सेंटरों को सशक्त कर किसानों तक पहुंचाएं आधुनिक कृषि यंत्र - जिलाधिकारी

Sep 07, 2026 - 21:16
0 1
कस्टम हायरिंग सेंटरों को सशक्त कर किसानों तक पहुंचाएं आधुनिक कृषि यंत्र - जिलाधिकारी

block-350 block-350

कस्टम हायरिंग सेंटरों को सशक्त कर किसानों तक पहुंचाएं आधुनिक कृषि यंत्र - जिलाधिकारी

एटा । सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (SAME) योजना के तहत वर्ष 2026-27 के लिए आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक और कृषि विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक सोमवार को विकास भवन स्थित शताक्षी सभागार में जिलाधिकारी अरविन्द सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में डीएम ने किसानों को कृषि योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कस्टम हायरिंग सेंटरों को और प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक सेंटर पर उपलब्ध कृषि यंत्रों की जानकारी वाले फ्लेक्सी और पोस्टर लगाए जाएं। सेंटरों पर उपलब्ध उपकरणों के उपयोग की नियमित जानकारी जिला कृषि कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।

साथ ही सेंटर प्रतिनिधियों के मोबाइल नंबर सक्रिय रखने के निर्देश दिए, ताकि किसान जरूरत के समय कृषि यंत्रों की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त कर सकें। डीएम ने जनपद के प्रगतिशील किसानों को प्रशिक्षण और कृषि मेलों में प्रतिभाग करने के लिए अन्य प्रदेशों में भेजने के निर्देश दिए, जिससे वे नई कृषि तकनीकों और आधुनिक खेती की पद्धतियों की जानकारी प्राप्त कर उसे अन्य किसानों तक पहुंचा सकें। उन्होंने दलहनी फसलों को बढ़ावा देने, फसल विविधीकरण पर ध्यान देने और पराली प्रबंधन को प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने किसानों को पराली जलाने के बजाय खेत में ही उसका खाद के रूप में उपयोग करने के लिए प्रेरित करने तथा कृषि सखियों के माध्यम से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। बैठक में फसल बीमा की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने बीमा प्रतिनिधि से किसानों को मिले लाभ और फसल क्षति के दावों की जानकारी ली।

 उन्होंने निर्देश दिए कि फसल क्षति का तत्काल नियमानुसार आकलन कर पात्र किसानों को समयबद्ध मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रीमियम जमा करने के बाद फसल क्षति होने पर संबंधित बीमा कंपनी की जिम्मेदारी है कि शीघ्र आकलन कर नियमानुसार क्षतिपूर्ति का भुगतान करे। डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित करने के निर्देश दिए। समिति में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, उप निदेशक कृषि और जिला कृषि अधिकारी शामिल होंगे। समिति किसानों को किए गए फसल बीमा भुगतानों का सत्यापन करेगी और पात्र किसानों को योजना का लाभ मिलने की पुष्टि करेगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, उप निदेशक कृषि सुमित कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरपी शर्मा, जिला अग्रणी प्रबंधक सौरभ वर्मा, जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह, उद्यान विभाग के सुनील कुमार समेत प्रगतिशील किसान, कृषि सखियां, एफपीओ प्रतिनिधि और अन्य किसान मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User