एटा में OYO पर प्रशासन का शिकंजा, हाईवे होटल सीज! छापे से मचा हड़कंप, दो बालिग और एक नाबालिग युवती हिरासत में; संचालक नीरज फरार

Sep 03, 2026 - 19:20
0 237
एटा में OYO पर प्रशासन का शिकंजा, हाईवे होटल सीज! छापे से मचा हड़कंप, दो बालिग और एक नाबालिग युवती हिरासत में; संचालक नीरज फरार

block-350 block-350

एटा में OYO पर प्रशासन का शिकंजा, हाईवे होटल सीज! छापे से मचा हड़कंप, दो बालिग और एक नाबालिग युवती हिरासत में; संचालक नीरज फरार

एटा। जनपद में बेखौफ संचालित हो रहे OYO होटलों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच प्रशासन ने अब सख्त रुख अपना लिया है। हाईवे स्थित एक OYO होटल पर प्रशासन, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई ने जिलेभर में संचालित होटल संचालकों में खलबली मचा दी है। छापेमारी के दौरान दो बालिग और एक नाबालिग युवती के मिलने से कार्रवाई और भी गंभीर हो गई। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। नायब तहसीलदार आकाश, सीओ सिटी कीर्तिका सिंह और कोतवाली देहात पुलिस की संयुक्त टीम ने हाईवे स्थित OYO होटल पर अचानक छापा मारा। कार्रवाई की भनक लगते ही होटल में अफरा-तफरी मच गई।

इसी दौरान होटल संचालक नीरज के मौके से फरार होने की सूचना सामने आई। संचालक के फरार होने के बाद पुलिस ने उसकी भूमिका को भी जांच के दायरे में लिया है। टीम ने होटल से जुड़े जरूरी दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी और होटल को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद अब प्रशासन के सामने सबसे बड़ा सवाल जिले के दूसरे OYO होटलों को लेकर खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लिप्टन चौकी क्षेत्र में OYO होटलों की आड़ में कथित अनैतिक गतिविधियों को लेकर लंबे समय से शिकायतें सामने आती रही हैं। लोगों का यह भी दावा है कि पूर्व में कार्रवाई के दौरान दूसरे जिलों की युवतियां पकड़ी गई थीं और मामले में एफआईआर तक दर्ज हुई थी। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

अब निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर हैं। क्या अलीगंज रोड मंडी समिति, आगरा रोड और कासगंज रोड पर संचालित दूसरे OYO होटलों की भी जांच होगी? क्या एक होटल पर हुई कार्रवाई पूरे जिले के OYO नेटवर्क तक पहुंचेगी?

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User