बारावफात जुलूस को लेकर एटा पुलिस ने ड्रोन से परखी सुरक्षा व्यवस्था

Aug 27, 2026 - 07:53
0 0
बारावफात जुलूस को लेकर एटा पुलिस ने ड्रोन से परखी सुरक्षा व्यवस्था

block-350 block-350

बारावफात जुलूस को लेकर एटा पुलिस ने ड्रोन से परखी सुरक्षा व्यवस्था

एटा। बारावफात जुलूस को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जी. के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस टीम ने ड्रोन कैमरे के माध्यम से जुलूस मार्ग और उसके आसपास के क्षेत्रों का सर्वे किया। ड्रोन से निगरानी के दौरान जुलूस मार्ग के आसपास चेकिंग की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान किसी भी स्थान पर कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली।

पुलिस अधिकारियों ने जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक सतर्कता बरती। ड्रोन सर्वे के माध्यम से जुलूस मार्ग पर लगातार निगरानी रखे जाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User