शिकोहाबाद में अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

Aug 26, 2026 - 23:05
0 4
शिकोहाबाद में अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

block-350 block-350

शिकोहाबाद में अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

शिकोहाबाद। मानवता के मार्गदर्शक हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश (ईद मिलादुन्नबी) के पावन अवसर पर बुधवार को शिकोहाबाद की सड़कों पर अकीदत और रूहानी फिज़ा का अद्भुत मंज़र देखने को मिला। नगर में बेहद आन-बान-शान के साथ एक विशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें हर उम्र के हज़ारों अकीदतमंदों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

सुबह लगभग 10 बजे मौलाना हबीब असरफ की अगवाई में जुलूस का आगाज हुआ। तड़के 6 बजे से ही विभिन्न मोहल्लों से अकीदतमंदों के छोटे-छोटे काफिले तयशुदा रास्तों पर एकत्र होने लगे थे। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा और इस्लामी परचम थामे लोग 'सरकार की आमद मरहबा', 'या रसूल अल्लाह' और 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के गगनभेदी जयघोष करते हुए आगे बढ़ रहे थे। 

इन मार्गों से होकर गुज़रा जुलूस: जुलूस रुकनपुर से शुरू होकर कटरा बाजार, पक्का तालाब, कोतवाली और तहसील तिराहा से होता हुआ नगर पालिका के समक्ष पहुँचा। इसके उपरांत स्टेट बैंक, बड़ा बाजार और काजीटोला होते हुए लाला की सराय पहुँचकर मुकम्मल हुआ।

सद्भाव और स्वागत की दिखी खूबसूरत तस्वीर: मार्ग में नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद के अधिशासी अधिकारी राजकुमार चौधरी का मौलाना हबीब असरफ ने पगड़ी और पुष्पहार पहनाकर गर्मजोशी से इस्तकबाल किया।

इसके अलावा, नगर के प्रबुद्ध नागरिकों, सभासदों, सामाजिक एवं राजनीतिक नुमाइंदों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत शिविर लगाए गए थे। 

शिविरों में उलेमाओं व अकीदतमंदों को मालाएं पहनाई गईं तथा फल, मिठाइयाँ व जलपान का वितरण कर भाईचारे की मिसाल पेश की गई। प्रशासनिक मुस्तैदी रही पुख्ता: सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अमला पूरे रूट पर मुस्तैद रहा।

इस मौके पर एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला, सीओ शेखर सेंगर और इंस्पेक्टर अनुज राणा और नायब तहसीलदार, क्राइम इंस्पेक्टर की प्रत्यक्ष निगरानी में पूरा कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sheelendra Singh

Sheelendra Singh ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User