Etah News : रोडवेज बस और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, पांच गंभीर

Aug 10, 2026 - 07:06
0 7
Etah News : रोडवेज बस और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, पांच गंभीर

block-350 block-350

रोडवेज बस और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, पांच गंभीर

जैथरा। अलीगंज रोड पर परौली सुहागपुर के पास रविवार को रोडवेज बस और ऑटो की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और वह पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में ऑटो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सीओ अलीगंज राजेश सिंह और जैथरा थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।

 पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी जैथरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत वाले घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। भीषण हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य कराने के साथ हादसे की जांच शुरू कर दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User