Etah News : हत्या के प्रयास के मामले में वांछित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Aug 08, 2026 - 21:21
Updated: 49 minutes ago
0 1
Etah News : हत्या के प्रयास के मामले में वांछित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

block-350 block-350

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

एटा। कोतवाली नगर पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ एटा जनपद के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जी. के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने यह कार्रवाई की। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय व योगेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वरुण जैन (26) पुत्र अनिल जैन निवासी बड़े जैन मंदिर वाली गली, कटरा मोहल्ला, पुरानी बस्ती, थाना कोतवाली नगर, एटा को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक वरुण जैन को कोतवाली नगर में दर्ज मु0अ0सं0 305/26 में धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3) व 109 बीएनएस के तहत वांछित चल रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ वर्ष 2020 से 2026 तक एटा के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें कोतवाली नगर एटा में वर्ष 2020 में धारा 307 आईपीसी, अवागढ़ थाने में वर्ष 2022 में धारा 307 आईपीसी तथा 3/25/27 आर्म्स एक्ट, कोतवाली देहात में धारा 392/411/120बी आईपीसी, पिलुआ थाने में धारा 392/411 आईपीसी तथा वर्ष 2026 में कोतवाली नगर में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमे शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह पवार, उपनिरीक्षक कपिल सोलंकी और कांस्टेबल अंकित मलिक शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User