एक्सपायरी डेट का सामान बेचने की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्यवाही

Jul 29, 2026 - 09:19
0 0
एक्सपायरी डेट का सामान बेचने की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्यवाही

block-350 block-350

एक्सपायरी डेट का सामान बेचने की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्यवाही

एटा । जनपद एटा निवासी एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय जिला मंत्री वीर पाल सिंह जाटव द्वारा रिलायंस स्मार्ट शॉप, पीपल अड्डा, एटा के विरुद्ध एक्सपायरी डेट का खाद्य सामान बेचने की शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग में दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि 9 मई 2026 को खरीदे गए सामान में एक उत्पाद की एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी। यदि उक्त सामान का सेवन किया जाता तो उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग में शिकायत दर्ज की गई, जिस पर विभाग द्वारा जांच कर कार्रवाई की गई। विभागीय पोर्टल पर शिकायत संख्या 40020126007669 का निस्तारण दर्ज कर दिया गया है। शिकायतकर्ता वीर पाल सिंह जाटव ने कहा कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग से अपेक्षा की है कि बाजारों में नियमित जांच अभियान चलाकर एक्सपायरी डेट के खाद्य पदार्थ बेचने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि खरीदारी करते समय प्रत्येक खाद्य उत्पाद की एक्सपायरी डेट अवश्य जांचें तथा किसी भी अनियमितता की जानकारी संबंधित विभाग को दें, जिससे उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा की जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User