डीएम ने तीन कनिष्ठ सहायकों को किया पदोन्नत, बने वरिष्ठ सहायक

Jul 29, 2026 - 09:22
0 2
डीएम ने तीन कनिष्ठ सहायकों को किया पदोन्नत, बने वरिष्ठ सहायक

block-350 block-350

डीएम ने तीन कनिष्ठ सहायकों को किया पदोन्नत, बने वरिष्ठ सहायक

एटा। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देश पर कलेक्ट्रेट संवर्ग के तीन पात्र कनिष्ठ सहायकों को शासनादेश दिनांक 20 जनवरी, 2014 के प्रावधानों के तहत वरिष्ठ सहायक के पद पर समयबद्ध पदोन्नति प्रदान की गई है। यह कार्रवाई उन कर्मचारियों के लिए की गई है, जिन्होंने 1 जुलाई 2026 को कनिष्ठ सहायक के पद पर पांच वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर ली थी। पदोन्नति पाने वालों में अभिषेक कुमार, शिवानी वर्मा और पूजा शामिल हैं।

तीनों को कनिष्ठ सहायक (ग्रेड पे ₹2000) से वरिष्ठ सहायक (ग्रेड पे ₹2800) के पद पर पदोन्नत किया गया है। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने कहा कि शासकीय सेवा में कार्यरत सभी पात्र अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदोन्नति, चयनित वेतनमान तथा अन्य सेवा संबंधी लाभ नियमानुसार और समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सेवा संबंधी मामलों में किसी भी प्रकार का अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा सभी विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि पात्र कर्मचारियों को उनके वैधानिक अधिकार समय पर मिलें।

उन्होंने कहा कि जनपद में पारदर्शी, जवाबदेह एवं कर्मचारी हितैषी प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है। सेवा संबंधी सभी प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कर कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता एवं दक्षता में भी वृद्धि की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User