रवि गैस एजेंसी पर निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली का आरोप: डीएम, एसएसपी सहित डीएसओ से शिकायत

Jul 28, 2026 - 09:07
0 4
रवि गैस एजेंसी पर निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली का आरोप: डीएम, एसएसपी सहित डीएसओ से शिकायत

block-350 block-350

रवि गैस एजेंसी पर निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली का आरोप: डीएम, एसएसपी सहित डीएसओ से शिकायत

एटा। जलेसर क्षेत्र के सिकंद्राराऊ रोड़ स्थित रवि गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं से घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर पर निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूलने का आरोप लगा है। आरोप है कि गैस एजेंसी द्वारा सिलेंडर की निर्धारित कीमत से अधिक पैसे लिए जा रहे हैं। पीड़ित राजेन्द्र सिंह का आरोप है कि जब वह एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने गए तो उनसे 1100 रुपए मांगे गए, उन्होंने गैस एजेंसी पर कर्मचारी से पूछा कि मोबाइल पर मैसेज तो 968 रुपए का आया है तो कर्मचारी ने कहा सिलेंडर के साथ 250 ग्राम चाय पत्ती का पैकेट भी मिल रहा है। पीड़ित राजेन्द्र सिंह ने चाय पत्ती पैकेट लेने से मना किया तो कर्मचारी ने गैस सिलेंडर देने से मना कर दिया, जिसको लेकर वहां बहस हो गई जिसके बाद कर्मचारियों ने पीड़ित राजेन्द्र के साथ अभद्रता और मारपीट कर दी। जिसके बाद पीड़ित तहरीर लेकर थाने पहुंचा तो पता चला गैस एजेंसी कर्मचारी की तहरीर पर उसपर मामला दर्ज कर लिया गया है और थाने पर पीड़ित की तहरीर लेने से मना कर दिया गया।

मामले से परेशान पीड़ित उपभोक्ता राजेन्द्र ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल (सीएम पोर्टल) पर दर्ज कराई है। शिकायत में एजेंसी के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने तथा उपभोक्ताओं से की जा रही कथित अतिरिक्त वसूली को तत्काल बंद कराने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि यदि गैस एजेंसी द्वारा निर्धारित दर से अधिक वसूली की जा रही है तो यह उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन है। सोमवार को पीड़ित राजेन्द्र सिंह ने कलैक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से रवि गैस एजेंसी की लिखित शिकायत की, साथ ही उसके साथ हुई रवि गैस एजेंसी कर्मचारी द्वारा मार-पीट और थाने पर उसके विरुद्ध दी गई तहरीर को लेकर भी एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है, इसके अलावा पीड़ित ने डीएसओ से भी रवि गैस एजेंसी द्वारा गैस सिलेंडर पर निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User