प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के आह्वान पर फर्रुखाबाद में व्यापारियों का शक्ति प्रदर्शन, डिप्टी कमिश्नर राज्यकर को सौंपा मांगपत्र।

Jul 28, 2026 - 09:09
0 0
प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के आह्वान पर फर्रुखाबाद में व्यापारियों का शक्ति प्रदर्शन, डिप्टी कमिश्नर राज्यकर को सौंपा मांगपत्र।

block-350 block-350

प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के आह्वान पर फर्रुखाबाद में व्यापारियों का शक्ति प्रदर्शन, डिप्टी कमिश्नर राज्यकर को सौंपा मांगपत्र। कायमगंज/फर्रुखाबाद/ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के आह्वान पर सोमवार को जनपद फर्रुखाबाद के व्यापारियों ने जीएसटी विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जिले भर से बड़ी संख्या में व्यापारी जिला मुख्यालय स्थित राज्यकर (जीएसटी) विभाग पहुंचे और 12 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद व्यापारियों ने डिप्टी कमिश्नर राज्यकर हिम्मत सिंह, हेमंत गौतम तथा विपिन नाग को संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपकर व्यापारियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में व्यापारियों ने कहा कि जीएसटी व्यवस्था से जुड़े कई ऐसे मुद्दे हैं, जिनके कारण व्यापारी वर्ग लगातार परेशानियों का सामना कर रहा है। उन्होंने मांग की कि व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार और विभाग उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करे। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा। धरना-प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए अपनी आवाज बुलंद की और विभागीय अधिकारियों को 12 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। अधिकारियों ने व्यापारियों की मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाने और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कौशल, प्रदेश उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, नगर अध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री अमित सेठ, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अमोल अग्रवाल, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता, युवा प्रदेश मंत्री वसीम अंसारी, जिला उपाध्यक्ष लखपति बाबू, जिला उपाध्यक्ष अनिल गंगवार, जिला ऑडिटर गौरव पांडे, जिला मंत्री विनय कुमार गंगवार, जिला मंत्री चंदन सिंह, जिला संगठन मंत्री अभिषेक गुप्ता मीडिया प्रभारी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। व्यापारियों ने स्पष्ट कहा कि उनका आंदोलन किसी टकराव के लिए नहीं, बल्कि व्यापारियों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए है। यदि उनकी जायज़ मांगों की अनदेखी की गई तो आने वाले दिनों में प्रदेशव्यापी आंदोलन और तेज किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User