स्टंट और हुड़दंगबाजी करने वाले चार युवक गिरफ्तार, तीन कारें सीज
स्टंट और हुड़दंगबाजी करने वाले चार युवक गिरफ्तार, तीन कारें सीज
एटा। शहर में कारों से स्टंट और हुड़दंगबाजी कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ रिजोर थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया और स्टंट में इस्तेमाल की गई तीन कारों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी सकीट नीतीश गर्ग के नेतृत्व में थाना रिजोर पुलिस ने एटा शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्टंट और हुड़दंगबाजी करने वालों पर कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपियों में साजन पुत्र युदेश कुमार (20 वर्ष), सोनू पुत्र मुकेश (19 वर्ष), सोनू पुत्र दिनेश (22 वर्ष) और विकास यादव पुत्र धर्मेन्द्र उर्फ बाबा (26 वर्ष), निवासी गंगनपुर व यदुवंश नगर थाना कोतवाली नगर एटा शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शांति भंग करने के मामले में बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई की है। वहीं, स्टंट में प्रयुक्त तीन वाहनों को सीज कर दिया गया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आकाश सिवाच, कांस्टेबल विनय कुमार और रिक्रूट कांस्टेबल तनुज कुमार शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)