एटा पुलिस ने साइबर क्राइम टीम द्वारा 8,692.58 रुपए की धनराशि पीड़ित के खाते में कराई गई वापस
एटा पुलिस ने साइबर क्राइम टीम द्वारा 8,692.58 रुपए की धनराशि पीड़ित के खाते में कराई गई वापस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक स्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में साइबर अपराध की रोकथाम व फ्रॉड की गयी धनराशि को पीड़ितों के खाते में वापस कराये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी साइबर नीतीश गर्ग के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा आवेदक को झांसे में लेकर ठगी गयी धनराशि के संबंध में प्राप्त शिकायत पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए पीड़ित के खाते में कुल 8,692.58 रुपए की धनराशि वापस करायी गयी है। पीड़ित द्वारा थाना कोतवाली साइबर हेल्प डैस्क टीम व एटा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)