दरोगा की टोपी पहन शराबी बना चौकी इंचार्ज, सरकारी फाइलें खंगालीं, पुलिस चौकी में मचाया उत्पात

Jul 18, 2026 - 19:22
0 5
दरोगा की टोपी पहन शराबी बना चौकी इंचार्ज, सरकारी फाइलें खंगालीं, पुलिस चौकी में मचाया उत्पात

block-350 block-350

दरोगा की टोपी पहन शराबी बना चौकी इंचार्ज, सरकारी फाइलें खंगालीं, पुलिस चौकी में मचाया उत्पात

हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र की दोयमी पुलिस चौकी के चेक पोस्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक शराब के नशे में धुत युवक पुलिस चौकी में घुस गया। युवक ने वहां रखी दरोगा की टोपी पहन ली और चौकी प्रभारी की कुर्सी पर बैठकर खुद को चौकी इंचार्ज की तरह पेश करने लगा। उसने मेज पर रखी सरकारी फाइलें और दस्तावेज खंगालने शुरू कर दिए, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। बताया गया है कि घटना के समय चौकी प्रभारी सूरज पाल किसी सरकारी कार्य से क्षेत्र में गए हुए थे। इसी दौरान युवक चौकी में पहुंचा और काफी देर तक उत्पात मचाता रहा। आसपास के लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने उसे रोकने की हिम्मत नहीं की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने सरकारी कागजात भी इधर-उधर फेंक दिए। जब युवक चौकी से बाहर निकलने लगा तो किसी व्यक्ति ने बाहर से गेट बंद कर दिया। इससे गुस्साए युवक ने चेक पोस्ट के गेट का शीशा तोड़ दिया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सूरज पाल तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम की मदद से युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर थाना हापुड़ देहात भेज दिया गया। दिनदहाड़े पुलिस चौकी के भीतर हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के समय चौकी पर पुलिसकर्मियों की अनुपस्थिति के कारण एक नशे में धुत युवक आसानी से सरकारी परिसर में घुस गया और सरकारी दस्तावेजों तक पहुंच गया। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User