गंगा की कटान से मड़ैया गांव में बढ़ा खतरा, दो मकान नदी में समाए

Jul 17, 2026 - 21:21
0 5
गंगा की कटान से मड़ैया गांव में बढ़ा खतरा, दो मकान नदी में समाए

block-350 block-350

गंगा की कटान से मड़ैया गांव में बढ़ा खतरा, दो मकान नदी में समाए

फर्रुखाबाद। सदर तहसील क्षेत्र के दिलीप की मड़ैया गांव में गंगा नदी की कटान लगातार बढ़ती जा रही है। तेज कटान के चलते बीते तीन दिनों में दो ग्रामीणों के मकान नदी की धारा में समा गए, जबकि कई अन्य घर और खेत भी खतरे की जद में हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक, तड़के करीब चार बजे कटान अचानक तेज हो गया। लोग अपने घरों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाने लगे, लेकिन कुछ ही देर में जितेंद्र कुमार और रुप्पन के मकान गंगा की धारा में समा गए। घटना के बाद प्रभावित परिवारों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले वर्ष गांव की सुरक्षा के लिए करीब 7.50 करोड़ रुपये की लागत से 20 परकोपाइन लगाए गए थे। इसके बावजूद इस बार कटान नहीं रुक पा रहा है।

 ग्रामीणों ने बताया कि गंगा की धारा ने अपना रुख बदल लिया है, जिससे सुरक्षा कार्यों का अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है। किसानों का कहना है कि लगातार कटान से उनकी कृषि भूमि और वर्षों की मेहनत प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल कटानरोधी कार्य कराने और प्रभावित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल रामबरन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजने की बात कही। ग्रामीणों ने मांग की है कि बाढ़ सुरक्षा विभाग और जिला प्रशासन जल्द प्रभावी कदम उठाएं, ताकि गांव को और नुकसान से बचाया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User