Farrukhabad News : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला को लगी गोली, लोहिया अस्पताल रेफर

Jul 17, 2026 - 21:19
0 3
Farrukhabad News : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला को लगी गोली, लोहिया अस्पताल रेफर

block-350 block-350

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला को लगी गोली, लोहिया अस्पताल रेफर

कायमगंज, फर्रुखाबाद। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव पचरोली महादेवपुर में शुक्रवार को एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद रेफर कर दिया। घायल भगवान देवी (40) पत्नी रणवीर ने बताया कि सुबह खेत में काम करने को लेकर उसका पति से विवाद हुआ था। इसके बाद वह अकेले खेत पर घास काटने चली गई। महिला के अनुसार, खेत में उसे एक देसी तमंचा पड़ा मिला। जैसे ही उसने तमंचा उठाकर देखा, अचानक ट्रिगर दब गया और गोली चल गई, जो उसके दाहिने हाथ में कंधे के नीचे जा लगी। गोली की आवाज सुनकर पास के खेत में मक्का तोड़ रहे ग्रामीण इंद्रजीत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल महिला को खून से लथपथ हालत में देखा और परिजनों को सूचना दी।

 इसके बाद ग्रामीणों की मदद से उसे सीएचसी कायमगंज ले जाया गया, जहां से उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल महिला चार पुत्रों और तीन पुत्रियों की मां है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, गोली लगने जैसी घटना के बावजूद कई घंटे तक पुलिस के अस्पताल न पहुंचने और घायल के बयान दर्ज न होने से मामले को लेकर सवाल उठ रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User