Kasganj news आंगनबाड़ी केंद्र का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण।
आंगनबाड़ी केंद्र का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण।
पुष्टाहार की गुणवत्ता परखी, अन्नप्राशन व गोद भराई कर लाभार्थियों से किया संवाद।

कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने शनिवार को विकास खंड सोरों के बहादुरनगर आंगनवाड़ी केंद्र का स्थलीय निरीक्षण कर संचालित गतिविधियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध पुष्टाहार की गुणवत्ता एवं वितरण व्यवस्था की जांच की तथा संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत एक बच्चे का अन्नप्राशन एवं एक गर्भवती महिला की गोद भराई की। उन्होंने उपस्थित बच्चों से संवाद करते हुए मिड-डे मील एवं अन्रपूर्णा पुष्टाहार के संबंध में जानकारी प्राप्त की और पूछा कि आज उन्हें भोजन में क्या मिला। उन्होंने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं अन्य संबंधित कार्मिकों की उपस्थिति भी जांची तथा केंद्र पर संचालित सेवाओं को प्रभावी एवं नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)