अटल पेंशन योजना के अंतर्गत आउटरिच कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह

Jul 04, 2026 - 07:40
0 1
अटल पेंशन योजना के अंतर्गत आउटरिच कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह

block-350 block-350

अटल पेंशन योजना के अंतर्गत आउटरिच कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह

लखनऊ । राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (उ0प्र0) एवं पी.एफ.आर.डी.ए., नई दिल्ली के तत्वाधान मे दिनांक 03.07.2026 को होटल दि ग्रैंड जेबीआर, लखनऊ में “अटल पेंशन योजना” के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 मे श्रेष्ठ कार्य करने वाले बैंकों, अग्रणी जिला प्रबन्धकों, शाखा प्रबन्धकों एवं बैंक मित्रों को सम्मानित करने हेतु आउटरिच कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रवेश कुमार, मुख्य महाप्रबंधक, पी.एफ.आर.डी.ए, श्रीमति अनुराधा साहू, उप महाप्रबंधक, भारतीय रिजर्व बैंक, लखनऊ, श्रीमति सुधा शुक्ला, संयुक्त मिशन निदेशक, यूपीएसआरएलएम, संजय सिंह, सहायक निदेशक, संस्थागत वित्त, सुश्री ऋचा बाजपेई, उप महाप्रबंधक, नाबार्ड, लखनऊ, श्रीमति निधि कुमार, उप महाप्रबंधक, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (उ. प्र.), रूबी विनायक भावसागर, सहायक महाप्रबंधक, पी.एफ.आर.डी.ए, निशांत आनंद, प्रबन्धक पी.एफ.आर.डी.ए, सहित विभिन्न बैंकों के राज्य प्रमुख एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

समारोह में अपने स्वागत सम्बोधन के दौरान श्रीमति निधि कुमार, उप महाप्रबंधक, एसएलबीसी ने बताया कि अटल पेंशन योजना ग्रामीण क्षेत्र के लोंगों एवं कामगारों के लिए उनके 60 वर्ष की आयु पूरा करने के उपरांत जीवन-यापन के लिए अत्यंत लाभकारी योजना है। उन्होने बताया कि इस योजना में प्रदेश में कार्यरत बैंकों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जाता है जिसके परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश ने पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 19.71 लाख से अधिक लोगों को इस योजना से जोड़ा है जो कि पूरे देश में सर्वाधिक है तथा प्रदेश के 60 जनपदों ने अपने आवंटित लक्ष्यों को प्राप्त किया है। साथ ही अभी तक प्रदेश में 1 करोड़ 47 लाख से अधिक लोगो को इस योजना से जोड़ा जा चुका है। पी.एफ.आर.डी.ए. नई दिल्ली से पधारे मुख्य महाप्रबंधक श्री प्रवेश कुमार ने भी अपने सम्बोधन में उत्तर प्रदेश में योजना अंतर्गत बैंकों द्वारा किए गए कार्य की प्रशंसा की और यह भी कहा कि केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का प्रचार-प्रसार करके योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाये। कार्यक्रम के दौरान बैंकों, अग्रणी जिला प्रबन्धकों, शाखा प्रबन्धकों तथा बैंक मित्रों के लिए ओपेन हाउस चर्चा का भी आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रतिभागियों द्वारा अपने अनुभवों को शेयर किया गया तथा योजना से संबन्धित प्रश्न किया जिसका उत्तर श्री प्रवेश कुमार, मुख्य महाप्रबंधक, पी.एफ.आर.डी द्वारा दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में श्रीमति निधि कुमार, उप महाप्रबंधक, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (उ. प्र.) ने इस कार्यक्रम में सहभागिता हेतु सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User