Kasganj news काउंसिलिंग और सार्थक प्रयास से एक परिवार मतभेद भुलाकर आपसी सहमति से एक साथ रहने को हुआ राजी ।

Jul 04, 2026 - 20:02
0 0
Kasganj news काउंसिलिंग और सार्थक प्रयास से एक परिवार मतभेद भुलाकर आपसी सहमति से एक साथ रहने को हुआ राजी ।

block-350 block-350

परिवार परामर्श केंद्र" कासगंज में काउंसिलिंग और सार्थक प्रयास से एक परिवार मतभेद भुलाकर आपसी सहमति से एक साथ रहने को हुआ राजी ।

 पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ0पी0 सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में परिवार परामर्श केंद्र पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 04.07.2026 को टूटने की कगार पर खड़े एक परिवार की काउंसिलिंग कर दोनों पक्षों को समझाते हुए आपसी सहमति से पुनः एक साथ रहने के लिए सहमत किया गया है । पत्नीः- ममता पुत्री स्व0 आनन्द पाठक निवासी दुर्गा कालोनी गली नं0- 01 कासगंज थाना व जनपद कासगंज । पतिः- मधुकर मिश्रा पुत्र राजेन्द्र कुमार मिश्रा निवासी रेलवे डण्डा बाल्मीकि बस्ती सहावर गेट कासगंज थाना व जनपद कासगंज । आपसी मतभेद के कारण परिवार परामर्श केंद्र में उक्त मामले की पत्रावली प्रचलित थी । परिवार को परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया तो अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए दोनों पक्ष एक साथ रहने के लिए तैयार हो गए । आज की बैठक में महिला थानाध्यक्ष श्रीमती शान्ति देवी व महिला आरक्षी कल्पना, काउंसलर डॉ0 अनीता उपाध्याय, शिखा अग्रवाल व प्रिया आदि मौजूद रहे, जिनके सार्थक प्रयास से दोनों आपसी सहमति से पुनः एक साथ रहने को राजी हुए हैं । परिवार परामर्श केन्द्र टीम के उक्त सराहनीय कार्य हेतु दोनों पक्षों द्वारा कासगंज पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User