Kasganj news कोतवाली परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई
कोतवाली परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न, भाइचारे का दिया सन्देश कासगंज (अमांपुर) कस्बा के कोतवाली परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। जिसमें मोहर्रम पर्व पर सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने गणमान्य लोगों से सुझाव मांगे और सहयोग की अपील की। उन्होंने ने स्थानीय लोगों से कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्वक और भाईचारे के साथ मिलकर मनाएं। शरारती तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी और शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वही ताजिया की ऊंचाई अधिकतम 12 फुट निर्धारित की गई है। जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन प्रतिबंधित रहेगा। ताजिए का रूट परिवर्तित नहीं होगा। परंपरागत मार्गों से ही ताजिए निकाले जाएंगे। नगर पंचायत की ओर से नगर में साफ-सफाई कराई जाएगी। नगर और क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखे। पर्व पर शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों को जेल भेजा जाएगा। अफवाहों पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया पर झूठी सूचनाओं का विश्वास नही करे। कोई व्यक्ति समस्या उत्पन्न करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विधुत व्यवस्था को लेकर भी वार्ता हुई। इस दौरान थाना प्रभारी दिनेश सिंह, कस्बा ईचार्ज मनोज शर्मा, एसआई परमेश्वर सिंह, चेयरमैन चांद अली खान, नगर संघचालक राकेश पाराशर, भाजपा जिला महामंत्री संजय सोलंकी, व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय प्रकाश गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख मथुरा सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष दरवेश फौजी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र वर्मा, प्रधान बदरूल हसन, अनबार खान, शकील खान, अशोक चौधरी, चमन मियां, आकाश गुप्ता सर्राफ, रफीक मियां, प्रधान अनुज सोलंकी, सुखवीर चौहान, अरबाज खान, नहीम खान, अंकित पाराशर, नूर अहमद, नफीस सैफी, आरिफ हुसैन,जाहिद हुसैन, फरमान, राजा, अमन रजा, सत्यप्रकाश शर्मा, राजकुमार वर्मा, मुनेंद्र राजपूत, संजय वर्मा, विकास कुमार आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)