ज्येष्ठ माह के छठे मंगलवार पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन, गूंजे जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारे

Jun 10, 2026 - 08:44
0 2
ज्येष्ठ माह के छठे मंगलवार पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन, गूंजे जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारे

block-350 block-350

ज्येष्ठ माह के छठे मंगलवार पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन, गूंजे जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारे

कायमगंज/फर्रुखाबाद/ ज्येष्ठ माह के छठे मंगलवार के पावन अवसर पर नगर के मोहल्ला चिलौली पठान स्थित राज प्रेस वाली गली (पटवन गली) में आयोजित संगीतमय सुंदरकांड पाठ में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। धार्मिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी महाराज की आराधना की। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमोद वर्मा, रवि शास्त्री एवं बलराम कौशल द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया गया। इसके पश्चात संगीतमय सुंदरकांड पाठ प्रारंभ हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर प्रभु श्रीराम और हनुमान जी के भजनों पर झूमते नजर आए।

 पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। सुंदरकांड पाठ के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने हनुमान जी महाराज के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में समाजसेवी एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े गणमान्य लोगों की विशेष उपस्थिति रही। इनमें ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल फर्रुखाबाद के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण वर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा उमेश गुप्ता, विष्णु शर्मा, श्री जागेश्वर दीक्षित (पेशकार साहब), श्याम मोहन सिंह गंगवार सहित अनेक सम्मानित नागरिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर धर्म लाभ प्राप्त किया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भगवान हनुमान जी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की। आयोजकों ने बताया कि ज्येष्ठ माह के मंगलवारों का सनातन परंपरा में विशेष महत्व माना जाता है। इसी क्रम में आयोजित सुंदरकांड पाठ का उद्देश्य समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देना तथा लोगों को भक्ति और सदाचार के मार्ग पर प्रेरित करना है। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया तथा प्रसाद वितरण के साथ आयोजन का समापन हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User