Etah News : एटा से 6 इंस्पेक्टर व 17 दरोगाओं का गैर-जनपद तबादला
एटा से 6 इंस्पेक्टर व 17 दरोगाओं का गैर-जनपद तबादला
एटा। उत्तर प्रदेश शासन ने अलीगढ़ जोन में निर्धारित कार्यकाल पूरा करने वाले पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत एटा जनपद में तैनात छह निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) और 17 उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) का गैर-जनपद स्थानांतरण आगरा परिक्षेत्र में किया गया है। शासन के आदेश के अनुसार लंबे समय से जिले में तैनात पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था की मजबूती और प्रशासनिक आवश्यकता के मद्देनजर नई तैनाती दी गई है। स्थानांतरण सूची जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों में कार्यमुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
स्थानांतरित निरीक्षकों में कृष्णपाल सिंह (रिट सेल), आदेश कुमार (अपराध शाखा), गोविंद सिंह (जलेसर), अजब सिंह (इंस्पेक्टर क्राइम, कोतवाली नगर), सत्यपाल सिंह (थाना प्रभारी राजा का रामपुर) तथा संजयपाल सिंह राघव शामिल हैं। सभी को आगरा परिक्षेत्र में नई तैनाती दी गई है। इसी प्रकार उपनिरीक्षकों में साहब सिंह (रिजोर), राजकुमार सिंह (थाना प्रभारी अलीगंज), अजय सिंह (कोतवाली देहात), विजय सिंह (थाना प्रभारी जसरथपुर), राजकुमार (कोतवाली नगर), शिवकुमार (मिरहची), रामनरेश (जलेसर), अजय कुमार शर्मा (पुलिस लाइन), सुरेश चंद्र (जलेसर), राजकुमार शर्मा (सकीट), दुर्वेश सिंह (रिजोर), भीम सिंह (अवागढ़), राजेश सिंह (सकीट), रामप्रकाश (कोतवाली नगर), देवेंद्र कुमार (जसरथपुर), जगतराम (कोतवाली नगर) तथा लक्ष्मी नारायण (अलीगंज) को आगरा परिक्षेत्र भेजा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)