भीषण गर्मी में ट्रैफिक कर्मियों को डीएम-एसएसपी ने वितरित कीं थर्मोस्टेट बोतलें व तौलिये

May 27, 2026 - 19:56
0 7
भीषण गर्मी में ट्रैफिक कर्मियों को डीएम-एसएसपी ने वितरित कीं थर्मोस्टेट बोतलें व तौलिये

block-350 block-350

भीषण गर्मी में ट्रैफिक कर्मियों को डीएम-एसएसपी ने वितरित कीं थर्मोस्टेट बोतलें व तौलिये

एटा। जनपद में भीषण गर्मी के बीच प्रमुख चौराहों पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक कर्मियों को राहत प्रदान करने हेतु मंगलवार को माया पैलेस चौराहे पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने के.एस. रॉयल एनफील्ड एजेंसी के सौजन्य से ट्रैफिक कर्मियों को ठंडे पानी के लिए 50 थर्मोस्टेट स्टील बोतलें तथा एक-एक तौलिया वितरित किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि ट्रैफिक कर्मी तेज धूप और कठिन परिस्थितियों में प्रतिदिन अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य एवं सुविधाओं का ध्यान रखना भी आवश्यक है। उन्होंने जनसहयोग से आयोजित इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पूरी लगन एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।

वहीं ट्रैफिक कर्मियों ने इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संगम लाल, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेंद्र सिंह, सीओ सिटी कृतिका सिंह, सीओ यातायात संजय सिंह, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी निहाल सिंह, एजेंसी संचालक धीरेन्द्र चौहान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User