बकरीद पर शांति व्यवस्था के मध्य नजर रखते हुए एस पी कासगंज ने पुलिस बल के साथ किया अमाँपुर कस्बे मे फ्लैग मार्च

May 27, 2026 - 20:02
0 0
बकरीद पर शांति व्यवस्था के मध्य नजर रखते हुए एस पी कासगंज ने पुलिस बल के साथ किया अमाँपुर कस्बे मे फ्लैग मार्च
बकरीद पर शांति व्यवस्था के मध्य नजर रखते हुए एस पी कासगंज ने पुलिस बल के साथ किया अमाँपुर कस्बे मे फ्लैग मार्च

block-350 block-350

ईद अल-अज़हा (बकरीद) की पूर्व संध्या जनपद कासगंज में कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कासगंज व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा पुलिस बल के साथ थाना अमांपुर क्षेत्रान्तर्गत मुख्य बाजार, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त/ फ्लैग मार्च कर अधीनस्थों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश । ईद-उल-अज़हा (बकरीद) को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा जनपद कासगंज में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 27.05.2026 को पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ0पी0 सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज सुशील कुमार द्वारा मय पुलिस फोर्स थाना अमांपुर क्षेत्र में मुख्य बाजार, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, मिश्रित आबादी वाले इलाकों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त/फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । महोदय द्वारा पुलिस कर्मियों को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने, महिलाओं/बुजुर्गों के साथ शालीन व्यवहार करने हेतु ब्रीफ किया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा पुलिस बल को सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की सघन चेकिंग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया । साथ ही आमजन से संवाद कर सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की तथा किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु बताया गया है । इसके उपरान्त महोदय द्वारा अधीनस्थों को निर्देशित किया कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाये तथा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर ड्रोन कैमरों एवं सीसीटीवी से भी निगरानी की जाये । साथ ही साथ सोशल मीडिया पर भी 24*7 सतर्क दृष्टि बनाये रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया है । फ्लैग मार्च में क्षेत्राधिकारी सहावर शाहिदा नसरीन, प्रभारी प्रभारी अमांपुर दिनेश सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस मौजूद रहा ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User