कायमगंज में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: प्रसूता की मौत के बाद अवैध अस्पताल सील, संचालक फरार

May 26, 2026 - 06:43
0 11
कायमगंज में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: प्रसूता की मौत के बाद अवैध अस्पताल सील, संचालक फरार

block-350 block-350

कायमगंज में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: प्रसूता की मौत के बाद अवैध अस्पताल सील, संचालक फरार

कायमगंज/फर्रुखाबाद/कायमगंज क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलगालिब इलाके में चल रहे शिवा अस्पताल में प्रसव के बाद एक प्रसूता की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन कार्रवाई की भनक लगते ही अस्पताल संचालक काशिफ खान अस्पताल का सामान समेटकर फरार हो गया। मौके पर केवल खाली कमरा मिलने पर टीम ने उसे तत्काल सील कर दिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम गऊटोला निवासी अवकाश की 21 वर्षीय पत्नी चांदनी को शनिवार को प्रसव पीड़ा होने पर पुलगालिब पर शिवा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल में चांदनी ने एक बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद परिजन जच्चा-बच्चा को घर ले आए, लेकिन कुछ ही देर बाद चांदनी की हालत अचानक बिगड़ गई। घबराए परिजन उसे दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे, मगर वहां उचित उपचार नहीं मिला। इसके बाद परिजन उसे फर्रुखाबाद के शिव हॉस्पिटल और फिर डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रसूता की मौत से नाराज परिजनों ने रात में अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया, लेकिन अस्पताल में कोई डॉक्टर या स्टाफ मौजूद नहीं मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ के निर्देश पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार, डॉ. अमरेश कुमार और प्रतिरक्षण अधिकारी रामनरेश पुलिस टीम के साथ जांच के लिए मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान अस्पताल के बाहर कोई बोर्ड नहीं मिला और न ही अस्पताल से संबंधित कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध कराए गए। टीम ने जब कमरा खुलवाया तो अंदर कोई मेडिकल उपकरण, मरीज या स्टाफ मौजूद नहीं मिला। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि संदिग्ध तरीके से संचालित इस अस्पताल को सील कर दिया गया है। संचालक को नोटिस जारी कर अस्पताल के रजिस्ट्रेशन और अन्य वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अवैध अस्पताल चलाकर लोगों की जान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User