व्यापार मंडल में नई नियुक्तियों का ऐलान, व्यापारियों में खुशी की लहर

May 26, 2026 - 06:37
0 0
व्यापार मंडल में नई नियुक्तियों का ऐलान, व्यापारियों में खुशी की लहर

व्यापार मंडल में नई नियुक्तियों का ऐलान, व्यापारियों में खुशी की लहर कायमगंज/फर्रुखाबाद/ जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उ.प्र. द्वारा सोमवार को आयोजित एक महत्वपूर्ण सभा में संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गईं। यह मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री लोकेश अग्रवाल जी के निर्देशानुसार एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री मनोज कौशल जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पवन गुप्ता जी, प्रदेश मंत्री श्री अमित सेठ जी तथा प्रदेश युवा मंत्री श्री अतुल गुप्ता जी की संस्तुति पर किया गया। सभा में प्रदेश संयुक्त महामंत्री एवं जिला अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता जी तथा जिला महामंत्री श्री शिव कुमार शाक्य जी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन प्रमाण पत्र सौंपकर सम्मानित किया। जिसमें श्री जीतेन्द्र रस्तोगी को विधानसभा अध्यक्ष, श्री कन्हैया लाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री संगम शाक्य को महामंत्री तथा श्री कमलेश भारद्वाज को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अमित सेठ, नगर महामंत्री संजीव अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। सभा का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और नवनियुक्त पदाधिकारियों को सभी व्यापारियों ने शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User