बिजली समस्याओं को लेकर भारतीय किसान क्रांति यूनियन का माधवगंज बिजली घर पर प्रदर्शन, 5 दिन में समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

May 16, 2026 - 09:34
0 19
बिजली समस्याओं को लेकर भारतीय किसान क्रांति यूनियन का माधवगंज बिजली घर पर प्रदर्शन, 5 दिन में समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

block-350 block-350

बिजली समस्याओं को लेकर भारतीय किसान क्रांति यूनियन का माधवगंज बिजली घर पर प्रदर्शन, 5 दिन में समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

भीषण गर्मी में बिजली कटौती, कम वोल्टेज और जर्जर व्यवस्था से किसान, व्यापारी व आम जनता परेशान — संगठन ने अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

 माधवगंज। किसानों, व्यापारियों एवं आम जनता की लगातार बढ़ती बिजली समस्याओं को लेकर आज भारतीय किसान क्रांति यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल माधवगंज बिजली घर पहुंचा, जहां संगठन पदाधिकारियों ने जूनियर इंजीनियर अजय कुमार एवं उप खंड अधिकारी हरीश जी से वार्ता कर शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त बिजली संकट को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया।

प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को अवगत कराया कि भीषण गर्मी के दौरान लगातार बिजली कटौती, कम वोल्टेज, जर्जर लाइनें तथा खराब विद्युत व्यवस्था के कारण किसान, मजदूर, व्यापारी और आम नागरिक अत्यधिक परेशान हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहे हैं, पशुपालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। भारतीय किसान क्रांति यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि विद्युत विभाग समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है,

जिससे जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। संगठन ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों और आम जनता की समस्याओं की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उप खंड अधिकारी द्वारा प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया गया कि आगामी 5 दिनों के भीतर बिजली व्यवस्था में सुधार करते हुए प्रमुख समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इस दौरान संगठन ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो भारतीय किसान क्रांति यूनियन उप खंड अधिकारी कार्यालय का घेराव कर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।

 इस अवसर पर एड. पुष्पेंद्र यादव (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य), योगेश यादव (ब्रज प्रांत अध्यक्ष), नागेंद्र कुमार (युवा जिलाध्यक्ष), गौतम कुमार (मंडल उपाध्यक्ष), राघवेंद्र, आकाश, आशीष, अमन ठाकुर, राजीव यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। “किसान हितों की लड़ाई जारी रहेगी” भारतीय किसान क्रांति यूनियन जिंदाबाद।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User