कायमगंज तहसील में वकीलों की हड़ताल: FIR वापस लेने तक न्यायिक कार्य ठप, प्रशासन को चेतावनी
कायमगंज तहसील में वकीलों की हड़ताल: FIR वापस लेने तक न्यायिक कार्य ठप, प्रशासन को चेतावनी
कायमगंज/फर्रुखाबाद। कायमगंज तहसील में अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर वकीलों में भारी नाराजगी देखने को मिली। तहसील रेवेन्यू बार एसोसिएशन की एक अहम बैठक में अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर बड़ा फैसला लेते हुए न्यायिक कार्य पूरी तरह ठप करने का ऐलान कर दिया। वकीलों ने साफ कहा कि जब तक उनके साथियों पर दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिया जाता, तब तक कोई भी अधिवक्ता अदालत में पैरवी नहीं करेगा। यह निर्णय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वेश्वर दयाल यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक के दौरान अधिवक्ताओं ने प्रशासन के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई और आरोप लगाया कि लगातार उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है।
अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपते हुए तहसील परिसर में फैली गंदगी, अव्यवस्थाओं और अन्य समस्याओं को जल्द दूर करने की मांग की। उनका कहना था कि तहसील की समस्याओं को लेकर पहले भी कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। वकीलों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द नहीं माना गया और एफआईआर वापस नहीं ली गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। बैठक में महासचिव अवनीश कुमार गंगवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र आर्य, उपाध्यक्ष माधव शुक्ला, सुदेश कुमार, संयुक्त सचिव अनोखेलाल शाक्य, विमल कुमार, अखिलेश कुमार, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। कायमगंज तहसील में वकीलों की इस हड़ताल से न्यायिक कार्य प्रभावित होने लगा है, जिससे आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)