Kasganj news यातायात पुलिस द्वारा 182 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की

May 10, 2026 - 18:14
0 2
Kasganj news यातायात पुलिस द्वारा 182 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की

block-350 block-350

जनपदीय यातायात पुलिस द्वारा प्रेशर हॉर्न/हूटर एवं मोडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर की गई व्यापक कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ०पी सिंह के निर्देशन में जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु दिनांक 09.05.2026 से 10.05.2026 तक विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत राजकोल्ड तिराहा, सौरव ढाबा एवं बिलराम गेट चौराहा क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान डेसीबल मीटर के माध्यम से 80 डेसीबल से अधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाले 29 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई तथा 06 दोपहिया वाहनों के मोडिफाइड साइलेंसर निकलवाए गए। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए 02 दोपहिया वाहनों को मोडिफाइड साइलेंसर पाए जाने पर सीज किया गया। अभियान के दौरान क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना फिटनेस वाहन संचालन, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी, मालवाहक वाहनों में सवारियां बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने तथा ड्रिंक एंड ड्राइव करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 182 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही करते हुए ऑनलाइन शमन शुल्क के रूप में कुल ₹6,67,300/- अधिरोपित किया गया। कासगंज पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User