Kasganj news मा0मुख्यमंत्री ने शिक्षामित्रों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते उनके मानदेय को 10 से 18 हजार किया है यह सराहनीय योग्य है- मा0 सदर विधायक

May 05, 2026 - 23:21
0 1
Kasganj news मा0मुख्यमंत्री ने शिक्षामित्रों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते उनके मानदेय को 10 से 18 हजार किया है यह सराहनीय योग्य है- मा0 सदर विधायक

प्रदेश के 1.43 लाख शिक्षामित्रों की मानदेय बढ़ोतरी के उपलक्ष्य में आयोजित माननीय मुख्यमंत्री जी के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद कासगंज के कलेक्ट्रेट सभागार में देखा एवं सुना गया।

मुख्यमंत्री जी ने शिक्षामित्रों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते उनके मानदेय को 10 से 18 हजार किया है यह सराहनीय योग्य है- मा0 सदर विधायक

 जनपद में अच्छे कार्य हो रहे है उम्मीद करता हूं शिक्षामित्र भी अच्छा कार्य करेंगें - विधायक अमापुर

कासगंज: जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम माननीय सदर विधायक श्री देवेंद्र सिंह राजपूत एवं माननीय विधायक अमांपुर श्री हरिओम वर्मा, जिलाधिकारी प्रणय सिंह द्वारा माँ सरस्वती देवी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यापर्ण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में गोरखपुर स्थित बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनपद कासगंज के कलैक्ट्रेट स्थित रुद्राक्ष सभागार में किया गया। प्रातः 11ः00 बजे से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में जनपद के जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में शिक्षामित्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षामित्रों एवं अधिकारियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को बड़े ध्यानपूर्वक सुना गया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों की गलत नीतियों एवं अनियमितताओं के कारण वर्ष 2017 में लगभग 1.5 लाख शिक्षामित्रों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार ने शिक्षामित्रों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए त्वरित निर्णय लिए। शिक्षामित्रों की सेवाओं को समाप्त न करते हुए उनके मानदेय में क्रमिक वृद्धि की गई। पहले जहां मानदेय 3,500 था, उसे बढ़ाकर 10,000 किया गया और अब दिनांक 01 अप्रैल, 2026 से इसे बढ़ाकर 18,000 कर दिया गया है। मुख्यमंत्री जी ने यह भी कहा कि सरकार शिक्षामित्रों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और आगे भी उनके हित में आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान मा0 जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी द्वारा जनपद कासगंज में 10 शिक्षामित्रों को प्रतीकात्मक रूप से 18,000 के मानदेय के चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर शिक्षामित्रों के चेहरे पर खुशी और संतोष स्पष्ट रूप से देखा गया। इसके अतिरिक्त, जनपद के समस्त शिक्षामित्रों के बैंक खातों में माह अप्रैल 2026 का मानदेय 18,000 प्रति शिक्षामित्र की दर से सीधे हस्तांतरित कर दिया गया। इस पहल से शिक्षामित्रों में सरकार के प्रति विश्वास और उत्साह का वातावरण बना है। कार्यक्रम के दौरान शिक्षामित्रों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय उनके जीवन स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और उन्हें अपने कार्य के प्रति और अधिक प्रेरित करेगा। सदर विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षामित्र शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके सहयोग के बिना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने सभी शिक्षामित्रों से अपेक्षा की कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करें। अमापुर विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि जनपद में अच्छे कार्य हो रहे है उम्मीद करता हूं शिक्षामित्र भी अच्छा कार्य करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह अपर जिलाधिकारी न्यायिक मंजूर अहमद एवं परियोजना निदेशक सहित जिला समन्वयक, शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो

Comments (0)

User