Kasganj news अमांपुर में नवनियुक्त सभासदों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

May 06, 2026 - 18:56
0 1
Kasganj news अमांपुर में नवनियुक्त सभासदों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

block-350 block-350

अमांपुर में नवनियुक्त सभासदों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

कासगंज अमांपुर नगर पंचायत सभागार में बुधवार को नगर पंचायत के नव नियुक्त नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा, एसडीएम सहावर सुरेन्द्र नारायण त्रिपाठी, चेयरमैन चांद अली खान एवं ईओ विनय कुमार शुक्ला ने मनोनीत सभासदों को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नगर पंचायत सभागार में बुधवार को नामित सभासद दरवेश कुमार, राजकुमार वर्मा, गौरव गुप्ता को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान सभी नव नियुक्त सभासदों ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वाचन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सभी सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे नगर के विकास, स्वच्छता, पेयजल,‌ प्रकाश व्यवस्था और जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करेंगे। एसडीएम सहावर सुरेन्द्र नारायण त्रिपाठी ने कहा कि नगर पंचायत के विकास कार्यों को गति देने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों का समन्वय बेहद आवश्यक है। क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा ने कहा कि मनोनीत सभासद वार्डों में निर्वाचित सभासदों तथा अध्यक्ष के साथ सामंजस्य बैठक नगर पंचायत के विकास कार्यों में सहयोग करें तथा सरकार की नितियों को फैलने का आह्वान किया।‌ नगर पंचायत अध्यक्ष चांद अली खान ने सभी मनोनीत सभासदों को शपथ ग्रहण की बधाई दी तथा नगर पंचायत के विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान विधायक हरिओम वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष चांद अली खान, हरिकिशोर मिश्रा, लक्ष्मण सिंह ऑपरेटर, राकेश पाराशर, मंडल अध्यक्ष चित्तर सिंह, धीरज गुप्ता, अमर सिंह, कमल गुप्ता, नारायन साहू, भाजपा मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता सर्राफ, सभासद बबलू यादव, सभासद राजकुमार, पुष्पेंद्र आरएसएस, सभासद महेश वर्मा, सभासद यामीन, सभासद साबिर अली, सभासद पूरन शाक्य,‌ छोटे शाक्य, अरबाज खान, लिपिक गोपाल कृष्ण शर्मा, बाबू अभिजात दुबे, चरन सिंह यादव, महाराज सिंह, हिमाचल, ओमकार यादव, चोब सिंह, शिवम शर्मा, भीमसेन कश्यप, दिनेश कुमार, संजू यादव आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User