राजेपुर मुख्य मार्ग बना परेशानी का कारण, अधूरे सड़क निर्माण और बारिश ने बढ़ाई मुसीबत

May 05, 2026 - 20:57
0 3
राजेपुर मुख्य मार्ग बना परेशानी का कारण, अधूरे सड़क निर्माण और बारिश ने बढ़ाई मुसीबत

राजेपुर मुख्य मार्ग बना परेशानी का कारण, अधूरे सड़क निर्माण और बारिश ने बढ़ाई मुसीबत

राजेपुर/फर्रुखाबाद । जिले के राजेपुर क्षेत्र का मुख्य मार्ग अब स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। कई महीनों से अधूरे पड़े सड़क निर्माण और सोमवार से लगातार हो रही बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। सड़क पर जगह-जगह जलभराव और कीचड़ के कारण राहगीरों, बाइक सवारों और स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए निकलना मुश्किल हो गया है। कई जगह सड़क दलदल जैसी बन गई है, जिससे फिसलने और हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। उन्होंने कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो निर्माण कार्य में तेजी आई और न ही बारिश के पानी के निकलने की कोई व्यवस्था की गई।

क्षेत्रवासियों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय पर सड़क का निर्माण पूरा हो जाता और पानी निकासी की व्यवस्था हो जाती, तो लोग इस परेशानी का सामना नहीं करते। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग से जल्द सड़क निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है। वहीं, पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई अंकित सिंह ने बताया कि सड़क पर भरे पानी को निकलवाने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User