Kasganj News : अमाँपुर में जुआ-सट्टा पर पुलिस की कार्रवाई, 8 गिरफ्तार

May 04, 2026 - 07:56
0 132
Kasganj News : अमाँपुर में जुआ-सट्टा पर पुलिस की कार्रवाई, 8 गिरफ्तार

block-350 block-350

अमाँपुर में जुआ-सट्टा पर पुलिस की कार्रवाई, 8 गिरफ्तार

कासगंज। जनपद में जुआ और सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली अमाँपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹5710 नकद, ताश के पत्ते और सट्टा पर्चियां बरामद की हैं। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना अमाँपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ लोग अवैध रूप से जुआ और सट्टा खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नन्हे, सारिक, नूरहसन, गुड्डू चौहान, राहुल, धमेन्द्र, हरिबाबू और बोबी शामिल हैं, जो सभी थाना अमाँपुर क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष दिनेश सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User