Kasganj news गौशालाओं में संरक्षित गोवंश के भरण-पोषण हेतु सहयोग की अपील।

May 02, 2026 - 21:19
0 2
Kasganj news गौशालाओं में संरक्षित गोवंश के भरण-पोषण हेतु सहयोग की अपील।

गौशालाओं में संरक्षित गोवंश के भरण-पोषण हेतु सहयोग की अपील।

कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने जनपद के समस्त जनप्रतिनिधियों, अध्यक्ष/सदस्य नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत, सभासदों, ब्लॉक प्रमुखों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों, कोटेदारों, समाजसेवी संस्थाओं एवं सम्मानित नागरिकों से अपील की गई है कि वे जनपद में संचालित गौशालाओं में संरक्षित गोवंश के भरण-पोषण में सहयोग प्रदान करें। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में वर्तमान में 20 स्थायी/अस्थायी गौशालाएं संचालित हैं, जिनमें लगभग 6126 गोवंश संरक्षित हैं। इन गोवंशों के भरण-पोषण के लिए निरंतर संसाधनों की आवश्यकता रहती है। विगत वर्षों में जनपदवासियों द्वारा ‘भूसा महादान अभियान’ के अंतर्गत बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए पर्याप्त मात्रा में भूसा/हरा चारा एवं अन्य सामग्री दान की गई, जिससे गोवंश के संरक्षण में महत्वपूर्ण सहयोग मिला है। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने इस वर्ष भी सभी संबंधित जनों से विनम्र अपील की है कि वे गौशालाओं में संरक्षित गोवंश के लिए अधिकाधिक मात्रा में भूसा, हरा चारा, राशन अथवा अन्य उपयोगी सामग्री का दान करें। इससे गौशालाओं में संरक्षित गोवंश का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा एवं उनके भरण-पोषण के कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपदवासियों का यह सहयोग गोसेवा के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण सामाजिक दायित्व का निर्वहन भी है। अतः सभी नागरिक इस पुनीत कार्य में सहभागिता सुनिश्चित करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो

Comments (0)

User