शराब के आदी युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

Sep 29, 2023 - 08:59
0 32
शराब के आदी युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

block-350 block-350

कायमगंज/ फर्रुखाबाद कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव भगौतीपुर में आज एक युवक फांसी के फंदे पर झूलता हुआ पाया गया । स्थिति देखकर परिवार में कोहराम मच गया ।

 बताया गया कि युवक शराब पीने का आदी था । आज उसने अपने गले में फांसी का फंदा डालकर अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली । घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस तथा फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया जबकि फॉरेंसिक टीम ने बतौर सबूत मौके से ही नमूने लिए , बताया गया कि मृतक गोविंद शराब पीने का इतना आदी हो चुका था की मना करने पर वह घर में आए दिन लड़ाई झगड़ा करता था ।

आज किन्हीं अज्ञात कारणों से उसने आत्महत्या कर ली । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव फांसी के फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया । मृतक की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है । उसकी मां गुड्डी देवी गांव के ही स्कूल में रसोईया का काम करती है ।

वही मृतक के तीन बहने हैं – जिनके नाम पिंकी मलती तथा मनीता देवी बताई गए । ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन शराब पीकर गोविंद द्वारा की जा रही कलह से तंग आकर उसकी मां तथा बहनें दूसरी जगह रहकर अपना गुजारा करती थी ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User