जमीन का बैनामा कराने आए 71 वर्षीय वृद्ध की तहसील में मौत

Apr 28, 2026 - 20:33
0 3
जमीन का बैनामा कराने आए 71 वर्षीय वृद्ध की तहसील में मौत

block-350 block-350

जमीन का बैनामा कराने आए 71 वर्षीय वृद्ध की तहसील में मौत

मैनपुरी (अजय किशोर) भोगांव तहसील में मंगलवार को जमीन का बैनामा कराने आए 71 वर्षीय वृद्ध अंग्रेज सिंह यादव पुत्र रतीराम सिंह की हृदय गति रुकने से आकस्मिक मौत हो गई। वह अपने बेटे सुखबीर सिंह के साथ करीब डेढ़ बीघा जमीन का बैनामा करने आए थे और उपनिबंधक कार्यालय के बाहर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 3 बजे वे अचानक बेहोश होकर गिर पड़े और कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया।

परिजनों के अनुसार, वे पूरी तरह स्वस्थ थे और उन्होंने एक दिन पहले ही अपनी भूमि को बंधन मुक्त कराने के लिए केसीसी की बकाया राशि भी जमा की थी। इस हृदयविदारक घटना से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया और मृतक के पैतृक गांव नगला चुन्नी में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने शव को तुरंत गांव पहुंचा दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User