Kasganj news रिजर्व पुलिस लाइन कासगंज में 'दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का हुआ भव्य आयोजन

Apr 26, 2026 - 17:00
0 10
Kasganj news रिजर्व पुलिस लाइन कासगंज में 'दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का हुआ भव्य आयोजन

block-350 block-350

रिजर्व पुलिस लाइन कासगंज में 'दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का हुआ भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा द्वारा ली गयी परेड की सलामी ।

 कासगंज आज 26.04.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन कासगंज में रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का भव्य आयोजन हुआ। इस गौरवशाली अवसर पर रिक्रूट आरक्षियों ने अपने 09 माह के प्रशिक्षण के उपरांत के शानदार परेड का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, आगरा द्वारा परेड की सलामी ली गयी और परेड की सुसज्जित टोलियों का निरीक्षण किया गया । समारोह के दौरान माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण (Live Broadcast) को रिक्रूट आरक्षियों व आये हुए उनके परिजनों ने ध्यानपूर्वक देखा व सुना गया । पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, आगरा द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन और कर्तव्यपरायणता का पाठ पढ़ाया तथा प्रशिक्षण के दौरान इन्डोर व आउटडोर प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ0पी0 सिंह द्वारा सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा, जनसुरक्षा एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के उपरांत परेड की टोलियों ने एक-एक करके प्रस्थान किया। पुलिस अधीक्षक कासगंज ने मुख्य अतिथि महोदया को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के कुशल प्रबंधन में क्षेत्राधिकारी लाइन शाहिदा नशरीन व प्रतिसार निरीक्षक रविन्द्र मलिक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर पुलिस अधि0/कर्म0गण सहित रिक्रूट आरक्षियों के परिवारीजन व भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User