Kasganj news गैंगस्टर पर कासगंज पुलिस का शिकंजा, अवैध संपत्ति ₹5.36 लाख का प्लाट कुर्क

Apr 23, 2026 - 22:27
0 1
Kasganj news गैंगस्टर पर कासगंज पुलिस का शिकंजा, अवैध संपत्ति ₹5.36 लाख का प्लाट कुर्क

गैंगस्टर पर कासगंज पुलिस का शिकंजा, अवैध संपत्ति ₹5.36 लाख का प्लाट कुर्क

पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ0पी0 सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज सुशील कुमार गंगाप्रसाद के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अवैध कृत्यों से अर्जित संपत्ति के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर कासगंज आँचल चौहान के नेतृत्व में कोतवाली कासगंज पुलिस द्वारा दिनांक 23.04.2026 को प्रभावी कार्यवाही करते हुए गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त की अवैध संपत्ति कुर्क की गई। उक्त कार्यवाही के तहत मु0अ0सं0 01/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना ढोलना जनपद कासगंज से संबंधित अभियुक्त द्वारा अवैध कृत्यों से अर्जित धन से अपनी पत्नी के नाम क्रय की गयी एक प्लाट (गाटा संख्या 90/1 व 98, क्षेत्रफल 74.40 वर्ग मीटर) जिसकी अनुमानित कीमत ₹5,36,000/- है, को धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत जिला मजिस्ट्रेट महोदय के आदेशानुसार कुर्क किया गया। मौके पर नियमानुसार मुनादी कराकर कार्यवाही संपन्न की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो

Comments (0)

User